गिरडीह, अप्रैल 4 -- बेंगाबाद। बेरमो-फुसरो से प्रेमी से मिलने प्रेमिका बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मानजोरी पंचायत के एक गांव पहुंची। प्रेमिका के गांव आने की खबर मिलते ही प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया। प्रेमी के परिजनों को इस बात की जानकारी होने के बाद नागवार गुजरा और प्रेमिका के पुन: वापस लौट जाने की संभावना को लेकर परिजनों द्वारा वहां दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा किया, लेकिन वह वहां से हिली तक नहीं और तपती धूप के कारण वह प्रेमी के आने के इंतजार में एक पेड़ के नीचे डेरा डाल दी। यह चर्चा फैलते ही ग्रामीणों की वहां भीड़ उमड़ पड़ी। प्रेमी के परिजनों ने किसी कीमत पर लड़की को घर घुसने नहीं देने पर अड़े रहे। विवश होकर लड़की दिनभर एक पेड़ के नीचे बैठी रह गई और प्रेमी के आने का इंतजार करने लगी। लेकिन प्रेमी मोबाइल का स्विच बंद कर फरार हो चुका था। प्रेमी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.