बोकारो, मई 29 -- बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो सब्जी मंडी में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक सब्जी दुकान से आग की तेज लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यहां राकेश कुमार की सब्जी दुकान में आग लगी। बताया कि उन्हें किसी ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही जब पहुंचे तो देखा कि दुकान के पीछे की ओर से आग लगी थी और आग की लपटें लगभग 20 से 25 फीट ऊपर तक उठ रही थी। यह भी पढ़ें- मुंगेर: खाना बनाने में घर में लगी आग से घर में रखा सामान जल कर राख आगजनी की आशंका उन्होंने आशंका जताई कि असामाजिक तत्वों ने अवध हॉल की ओर से दुकान में आग लगाई है। बताया कि इस घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा सामान, सब्जियां और अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गए। घटना के बाद ...