बोकारो, जून 26 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को नशा मुक्ति की शपथ और जागरूकता का संकल्प लिया गया। सामुदायिक संसाधन सेविकाओं ने स्वयं सहायता समूह कि महिलाओं एवं आम महिलाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। कहा गया कि नशा शरीर का नाश तो करता ही है, पूरे परिवार व समाज को प्रभावित करता है। ऐसे में सभी को नशा से दूर रहने की जरूरत है। खुद भी दूर रहना है और दूसरे को भी इससे बचने के लिए कहना है। 13. फुसरो में शपथ लेती महिलाएं। यह भी पढ़ें- परियोजना बालिका उच्च विद्यालय इटखोरी में नशा उन्मूलन को लेकर जागरुकता शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...