बोकारो, जनवरी 9 -- फुसरो। बेरमो के फुसरो में एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ने वाला है। मारवाड़ी युवा मंच बेरमो शाखा के तत्वावधान में आगामी 31 जनवरी को भव्य '33वें श्री श्याम महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। श्री अग्रसेन स्मृति भवन में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। शुरुआत 31 जनवरी को सुबह 9 बजे भव्य निशान यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा शिव नारायण मंदिर करगली से प्रस्थान कर श्री अग्रसेन भवन फुसरो तक जाएगी। इससे पूर्व 30 जनवरी को मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा 'भव्य अखण्ड ज्योति पाठ' का आयोजन किया जाएगा। वहीं 31 जनवरी की रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक भजनों की अमृत वर्षा होगी। आयोजन को खास बनाने के लिए देश के विख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। संजय सेन (सूरजगढ़) अपनी सुरीली आवाज से बाबा को रिझाएंगे...