फुसरो में मेगा सफाई अभियान चलाया गया
बोकारो, अप्रैल 23 -- फुसरो। डीसी अजय नाथ झा के निर्देश पर बोकारो जिले में नमामि गंगे के तहत 14 से 22 अप्रैल तक मेगा सफाई अभियान को लेकर बुधवार को नगर परिषद फुसरो के प्रमुख स्थलों पर एवं दामोदर घाटों पर व्यापक रूप से साफ-सफाई की गई। सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई और कचरे के उचित निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और कचरा इधर-उधर न फैलाएं। अभियान में सफाई मित्रों के साथ-साथ, नगर निकाय कर्मी और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह भी पढ़ें- लक्ष्मणा नदी में स्वच्छता अभियान तेज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.