बोकारो, मार्च 16 -- फुसरो। नर सेवा ही नारायण सेवा के मूल मंत्र के साथ दिव्यांग सहायता संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर फुट की बेरमो शाखा द्वारा आगामी 27 से 30 मार्च तक विशाल निःशुल्क सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एडीआइपी द्वारा प्रायोजित यह शिविर फुसरो स्थित श्री अग्रसेन भवन में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के दिव्यांगजनों को उनकी शारीरिक आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ललित केडिया, बेरमो शाखा अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, सचिव नेमी अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक प्रमोद अग्रवाल व नन्दलाल प्रसाद सहित पूरी टीम सक्रिय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.