फुसरो में देवनद दामोदर महोत्सव की तैयारी
बोकारो, मई 15 -- फुसरो में गुरुवार को दामोदर बचाओ आंदोलन बैठक फुसरो संयोजक सह पूर्व वार्ड पार्षद भरत वर्मा की अध्यक्षता में की गई। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर देवनद दामोदर महोत्सव का आयोजन बोकारो जिला में 25 स्थानों पर करने का निर्णय लिया गया है। फुसरो नगर परिषद के हिन्दुस्तान पुल दामोदर नदी तट पर शाम में भारत सरकार की नमामि गंगे के तहत फुसरो समिति दामोदर बचाओ आंदोलन के सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेकरसंदेश जन-जन तक पहुंचाए। प्रमुख रूप से बेरमो संयोजक भाई प्रमोद सिंह, वार्ड पार्षद अर्चना सिंह व रश्मि सिंह, सरोजनी दुबे, अरविंद वर्मा एवं पंकज कुमार पांडेय, वैभव चौरसिया, शंकर प्रसाद सिन्हा, चिकू सिंह, संत सिंह, लक्ष्मण कुमार, अशोक पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.