फुसरो में दामोदर में डूब रहे बड़े भाई को बचाने में छोटे भाई की मौत
बोकारो, मई 28 -- फुसरो, प्रतिनिधि। गुरुवार को बोकारो जिले के बेरमो में दामोदर में डूबने की घटना में बड़े भाई को बचाने में छोटे भाई ने अपनी जान तक गंवा दी। वार्ड संख्या 22 के शास्त्री नगर निवासी राज कुमार गुलाटी का 14 वर्षीय पुत्र प्रियांशु गुलाटी ऊर्फ टुन्नू अपने मंझले भाई सहित दोस्तों के साथ भेड़मुक्का स्थित फाइव स्टार ग्राउंड खेलने गया हुआ था। इसके बाद समीप में दामोदर नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान अपने मंझले भाई को नदी में गहराई में जाकर डूबता देख प्रियांशु उसे बचाने में उसी ओर चला गया। ऐसे में उसके मंझले भाई को बचा लिया गया परंतु प्रियांशु का अता-पता नहीं चलने लगा। जानकारी मिलने पर बेरमो थाना की पुलिस पहुंची। फिर पेटरवार के खेतको से ग्रामीण गोताखोरों से संपर्क किया गया। परंतु गोताखोरों के आने से पहले प्रियांशु को खोज निकाला गया। फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.