बोकारो, फरवरी 22 -- फुसरो नप चुनाव प्रचार का अंतिम दिन काफी शोरभरा रहा बेरमो। फुसरो नगर परिषद के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन काफी शोरभरा रहा। कांग्रेस, झामुमो व भाजपा समर्थित तीनों अध्यक्ष पद प्रत्याशियों निर्मला देवी, बीना कुमारी और ममता देवी के पक्ष में फुसरो बाजार मेन रोड में राजनीतिक दलों द्वारा जबरदस्त रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया गया। बाद में हिन्दुस्तान पुल के निकट विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनुप सिंह की अगुवाई में कांग्रेस ने चुनावी सभा का भी आयोजन किया। यह दर्शाता है कि फुसरो नप चुनाव काफी संघर्षपूर्ण होगा। वहीं झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी के द्वारा बदलाव यात्रा में पूर्व मंत्री बेबी देवी ने अगुवाई की। जबकि भाजपा से प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पहुंचे थे। इसके अलावा पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पाण्डेय व पूर्व विधायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.