बोकारो, फरवरी 4 -- फुसरो। फुसरो नगर परिषद चुनाव के लिए बेरमो कोयलांचल के हृदय स्थल फुसरो का चुनावी रंग अब गहराने लगा है। दलीय आधार पर चुनाव नहीं हो रहा है परंतु सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। फुसरो बैंक मोड़ क्षेत्र में चुनावी चहल-पहल के साथ बेरमो प्रखंड कार्यालय में बने नामांकन केंद्र के बाहर सुबह से शाम तक चुनावी मेला जैसी स्थिति है। बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन के पांचवें दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए महिला (अनुसूचित जाति महिला आरक्षित) चार अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र भरा। इनमें पूर्व नप अध्यक्ष नीलकंठ रविदास के अनुज की पत्नी प्रतिभा देवी, भाजपा नेता शिवलाल रविदास की पुत्रवधू सह डालेश्वर रविदास की पत्नी ममता देवी के नामांकन में बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, भाजपा नेता प्रकाश कुमा...