बोकारो, मार्च 3 -- सिद्धार्थ नारायण पोद्दार बेरमो। फुसरो शहर की सरकार को पहली बार निर्मला देवी के रूप में महिला चेयरमैन मिल चुका है। अब संभावना है कि डिप्टी चेयरमैन का पद भी किसी नवनिर्वाचित महिला वार्ड पार्षदों में से किसी को मिले, जिसके लिए मतगणना के बाद से ही लाॉबिंग शुरू हो गई है। मालूम हो कि इस बार कुल 28 वार्डों से कुल 15 महिलाएं पार्षद बनी हैं जबकि पुरुष 13 बने हैं। वहीं इसी 17 मार्च को उपाध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा। 28 वार्ड पार्षदों में 15 पार्षदों का समर्थन जिस किसी को मिलेगा वही उपाध्यक्ष बनेगा, परंतु बनेगा कौन? मालूम हो कि उपाध्यक्ष का पद अनारक्षित है। उपाध्यक्ष के लिए प्रमुख दावेदारों की कतार में वार्ड 16 से रश्मि सिंह का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है, जो 2013 और 2018‌ में पार्षद रह चुकी हैं। वार्ड 1 से रेणु देवी का नाम भी चर्...