बोकारो, जून 17 -- फुसरो, प्रतिनिधि। युवा व्यवसायी संघ फुसरो के कार्यालय में माप-तौल के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में तेनुघाट से आए विधिक माप विज्ञान विभाग के निरीक्षक राकेश कुमार और सहयोगी राजेश कुमार ने व्यवसायियों के कांटों की जांच और कागजी प्रक्रिया को पूरा किया। अधिकारीद्वय ने कहा कि यह शिविर व्यापारियों की सुविधा के लिए लगाया गया है, जिसमें उनके माप-तौल उपकरणों की सटीकता की जांच की जा रही है। वहीं मानक के अनुरूप पाए जाने पर उन्हें प्रमाणित कर मुहर लगाई गई। संघ के अध्यक्ष वैभव चौरसिया ने बताया कि व्यापारियों की सुविधा के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- युवा व्यवसायी संघ फुसरो कार्यालय में लगी माप-तौल शिविर संघ के सचिव राकेश मालाकार, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश राजा, संतोष भगत, रामदास व पूर्व सचिव बैजू मालाकार सहित विनय वर्णवाल,...