बोकारो, मई 29 -- बेरमो कोयलांचल के ह्रदय स्थल फुसरो और आसपास के इलाके वासियों की वर्षों पुरानी यातायात समस्या के दूर होने के दिन अब दूर नहीं हैं। अमलो रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है। यह भी पढ़ें- यूपी में ये रेल रूट 28 महीने के लिए होगा बंद, जुलाई से शुरू होना है निर्माण कार्यनिर्माण कार्य का विवरण गोमो-बरकाकाना रेलखंड के फुसरो स्टेशन और अमलो हॉल्ट के बीच पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित अमलो रेलवे क्रॉसिंग (एलसी संख्या 13/एसपीएल) पर यह आरओबी बनेगा। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में दी गयी है। रेलवे निर्माण विभाग द्वारा परियोजना का प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इसके अतिरिक्त परियोजना के लिए सीसीएल ...