बिहारशरीफ, मार्च 18 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थनीय थाना क्षेत्र के लालसे बिगहा गांव में बुधवार की दोपहर में अचानक फुसनुमा घर में आग लग गयी। इस घटना में दो बाइक धू-धू कर जल गई। बताया जा रहा है कि महेश राम व शैलेंद्र राम की बाइक महेश राम के फुसनुमा घर में खड़ी थीं। अचानक धुआं और आग की लपटें देख लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग दौड़े और आग पर काबू पाया। लेकिन, तबतक दोनों बाइक जल कर रख हो गयी। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पीड़ितों द्वारा हिलसा थाने में शिकायत की गयी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.