नई दिल्ली, मई 22 -- Xiaomi अपनी 17 सीरीज लाइनअप का विस्तार कर रही है। इस चीनी कंपनी ने Xiaomi 17T Pro के साथ-साथ Xiaomi 17T का भी टीजर जारी किया है, जो 28 मई को दुनियाभर में लॉन्च होने वाला है। Xiaomi 17T Pro के भारत में आने की संभावना कम है; हालांकि, यह कंफर्म हो गया है कि Xiaomi 17T इस साल 4 जून को देश में लॉन्च होगा। Xiaomi 17 सीरीज में पहले से ही पांच स्मार्टफोन शामिल हैं, जिसमें स्टैंडर्ड Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max, Xiaomi 17 Ultra, और Xiaomi 17 Max शामिल हैं। दो और मोबाइल (Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro) आने के साथ, इस सीरीज में कुल सात डिवाइस हो जाएंगे। अगर आप भी शाओमी का नया Xiaomi 17T फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर.Xiaomi 17T की खासियत (लीक के अनुसार) हालांकि, शाओमी ने ...