मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता फुल बाजू के कपड़े में प्रवेश नहीं दिए जाने पर कई केंद्रों पर अभिभावक आक्रोशित हो उठे और शिक्षकों से भिड़ गए। कुछ केंद्रों पर केन्द्राधीक्षक जब अड़ गए तो उनसे भी अभिभावकों की झड़प हुई। पुलिसकर्मियों ने जब समझाने की कोशिश की तो कई अभिभावक उनसे भी उलझ गए। यह भी पढ़ें- फिजिक्स में न्यूमेरिकल ने उलझाया, केमेस्ट्री में रिएक्शन ने किया परेशानपरीक्षा का आयोजन जिले में शनिवार को 26 केंद्रों पर बीसीईसीई की परीक्षा हुई। जूता पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों को भी प्रवेश नहीं मिला। ऐसे में खाली पैर दर्जनों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 9 बजे से पहली पाली की परीक्षा थी। चार पालियों में परीक्षा थी। इसमें ऐसे भी अभ्यर्थी थे, जो चारों पाली में शामिल हुए। कई परीक्षार्थी तीन पाली की परीक्षा में शामिल हुए। पह...