महाराजगंज, अप्रैल 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में आगामी पासिंग आउट व दीक्षांत परेड के सफल आयोजन के लिए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने फुल ड्रेस ग्रैंड रिहर्सल का निरीक्षण किया। परेड की सलामी ली। रिक्रूट आरक्षियों द्वारा किए गए मार्च पास्ट का अवलोकन किया। ड्रिल के दौरान समन्वय, कदमताल व टर्न-आउट की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का दिशा निर्देश दिया। प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि दीक्षांत परेड एक पुलिसकर्मी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और गौरवशाली क्षण होता है। उन्होंने सभी रिक्रूटों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पूर्ण अनुशासन और उत्साह के साथ परेड में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड कल, एसपी ने ग्रैंड रिहर्सल का किया निरीक्षण एसपी ने बताया कि पासिंग आउट परेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.