फुल टैंक पर बिना रुके 1200 KM चलेगी यह कार, टेस्टिंग के दौरान भारत में हुई स्पॉट; जानिए कब होगी लॉन्च
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- बीवाईडी भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी 'सील यू' (Seal U) को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर रही है। हाल ही में इस कार को भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा गया है। इससे इसके जल्द लॉन्च होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कंपनी की प्लानिंग इसे साल 2026 के अंत तक भारतीय मार्केट में उतारने की है। ग्लोबल मार्केट में सील यू को 'सीलायन 6' के नाम से भी जाना जाता है। इस 5-सीटर क्षमता वाली इस प्रीमियम एसयूवी की लंबाई लगभग महिंद्रा XEV 9e के बराबर है। आइए जानते हैं अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन यह कार बीवाईडी की खास DM-i सुपर प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसमें 18.3kWh की ब्लेड बैटरी, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं। साधारण हाइब्रिड कारों से अलग,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.