फुल चार्ज में चलेगी 1,700 Km! भारत में पेटेंट हुईं ये 3 धांसू कारें, 3 सेकंड में पकड़ती हैं 100 की रफ्तार
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- चीन की दिग्गज कार निर्माता कंपनी चेरी ऑटोमोबाइल भारत के ऑटो मार्केट में एंट्री करने की मजबूत प्लानिंग बना रही है। कंपनी ने हाल ही में भारत के आईपी डायरेक्टरी में तीन नई गाड़ियों के डिजाइन पेटेंट दर्ज कराए हैं। ये कारें जेएसडब्ल्यू मोटर्स (JSW Motors) जैसे भारतीय ब्रांड्स के साथ साझेदारी में लॉन्च की जा सकती हैं। न्यूज वेबसाइट rushlane के अनुसार, चेरी ने जिन तीन कारों के पेटेंट कराए हैं उनमें 'फुलविन X3L' बॉक्सी एसयूवी, 'लेपास L4' पेट्रोल एसयूवी और 'एक्सीड एक्सलांटिक्स ES7 GT' शामिल हैं। आइए जानते हैं तीनों अपकमिंग कारों के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।चेरी फुलविन X3L चेरी फुलविन X3L एक दमदार और बॉक्सी लुक वाली एसयूवी है। इसमें कंपनी का कुनपेंग गोल्डन REEV (रेंज एक्सटेंडिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल) सिस्टम दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.