नई दिल्ली, जून 6 -- टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग इलेक्ट्रिक मॉडलों पर मई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी बेस्ट-सेलिंग इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) पर भी डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक टाटा नेक्सन ईवी पर इस दौरान अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा नेक्सन ईवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे विस्तार से।कुछ ऐसा है पावरट्रेन टाटा नेक्सन EV में पावरट्रेन के तौर पर ग्राहकों को 2 बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। पहला बैटरी पैक 30kWh से लैस है। जबकि दूसरा 40.5kWh की बैटरी पैक से लैस है। कंपनी का दावा है कि छोटे बैटरी पैक से ग्राहकों को सि...