नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में टाटा मोटर्स का बोलबाला है। इसे फिर से साबित किया है देश की चहेती इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) ने। बता दें कि बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में पंच ईवी देसी महिंद्रा 9S के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी। हालांकि, डिमांड के मामले में पंच ईवी ने सबको पीछे छोड़ दिया। बता दें कि इस दौरान पंच ईवी ने 200 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 4,430 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा 1,476 यूनिट्स था। आइए जानते हैं पंच ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- ग्राहकों के लिए तरह तरस गई देश की सबसे सस्ती CNG कार, अगस्त में 0 यूनिट बिकीकुछ ऐसा है लुक और डिजाइन दिखने के मामले में टाटा पंच ईवी अप...