फुल चार्ज पर करीब 600 km दौड़ेगी महिंद्रा की यह SUV, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; जानिए कब होगी लॉन्च
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक SUV रेंज को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' फैमिली के एक और नए मॉडल को लॉन्च करने के लिए तैयार है। हाल ही में महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार 'BE 07' को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। पहली बार एक कांसेप्ट के रूप में पेश की गई यह गाड़ी अब प्रोडक्शन के बेहद करीब लग रही है। हालांकि, कार पूरी तरह से कवर था। इसके साइज और लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मार्केट में मौजूद कई बड़ी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी।BE 6 के ऊपर होगी पोजिशन यह नई इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा के पोर्टफोलियो में पहले से मौजूद BE 6 के ऊपर पोजिशन की जाएगी। टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल से साफ पता चलता है कि इसका साइज BE 6 से काफी बड़ा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.