बांका, फरवरी 11 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में मंगलवार को प्रखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर प्रताप सिंह एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक पूरे प्रखंड में चलाया जाएगा। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ अमर प्रताप सिंह, डॉ संजीव कुमार सिंह, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चंदन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने स्वयं दवा खाकर लोगों को इसके सेवन के लिए प्रेरित किया। डॉ संजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.