शाहजहांपुर, मार्च 11 -- बिजलीपुरा स्थित पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन के कार्यालय पर सोमवार को समाज सुधारक और पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के अध्यक्ष सरदार राजू बग्गा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने ऐसे समय में महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा की पहल की, जब समाज में भेदभाव और अज्ञानता का माहौल था। उन्होंने ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए काम किया। कार्यक्रम में सहज दीप सिंह, रनदीप सिंह, प्रखर शर्मा, निखिल, सुमित शुक्ला, कृष्णा, सतेंद्र यादव और अनूप मिश्रा मौजूद रहे। सभी ने शिक्षा के प्रसार और महिला सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.