रुडकी, अप्रैल 11 -- रुड़की, संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला समिति की ओर से धर्मशाला प्रांगण में शनिवार को महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती श्रद्धा साथ मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कांग्रेस नेता विकास त्यागी ने उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। समिति अध्यक्ष समय सिंह सैनी ने कहा, कि शिक्षा की अलख जगाकर उन्होंने समाज को नई दिशा दी और वंचित वर्ग को अधिकार दिलाने का कार्य किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.