भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फुले-आंबेडकर जागृति संघ की ओर से रविवार को टाउन हॉल में फुले-आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शंभू कुमार सिंह, डॉ. एके सिन्हा, पूर्व कुलपति प्रो. फारूक अली, डॉ. क्षेमेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. योगेंद्र, पूर्व मेयर डॉ. वीणा यादव, टीएनबी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आरपीसी वर्मा और पूर्व सांसद सुबोध राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो. क्षेमेंद्र प्रसाद सिंह ने की। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, शिक्षा, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.