गया, अप्रैल 13 -- मगध विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को महापुरुष विचार मंच के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। "भारत में सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा : फुले एवं अंबेडकर की भूमिका" विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने कहा कि डॉ. अंबेडकर महान व्यक्तित्व होने के साथ-साथ सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में अंबेडकर की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। टेकारी विधायक अजय कुमार ने कहा कि फुले और अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर ही समाज में वास्तविक समानता स्थापित की जा सकती है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित पूर्व विधायक सतीश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.