फुलारीटांड़ स्टेशन पर टिकट लेने के बाद बैग छोड़ ट्रेन से रवाना हुई यात्री युवती
धनबाद, मई 30 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। धनबाद-चंद्रपुरा रेल खंड के फ़ुलारीटांड़ स्टेशन में कार्यरत रेल कर्मियों ने ईमानदारी की मिसाल कायम करते हुए ट्रेन यात्री के सामानों को सुरक्षित उनके तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्य के लिए सभी ने रेल कर्मियों की प्रशंसा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुराईडीह कॉलोनी की रहने वाली कुंती देवी शुक्रवार की दोपहर झाड़ग्राम ईएमयू ट्रेन से अपने किसी निजी काम से जमशेदपुर जा रही थी। इस दौरान फुलारीटांड़ स्टेशन पर टिकट लेने के बाद वह भूलवश अपना एक बैग छोड़कर ट्रेन पर सवार हो गई। उक्त बैग में दो मोबाइल, पैसे और कुछ कपड़े थे। जब ट्रेन जमुनिया हॉल्ट पहुंची तो कुंती देवी को अपना बैग स्टेशन पर छुटने का एहसास हुआ। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना जमुनिया हॉल्ट पर तैनात अधिकारी को दी। जहां से फुलारीटांड़ स्टेशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.