फुलांग हाई स्कूल का सात माह से खराब पड़ा है वाटर कूलिंग सिस्टम,
चतरा, जून 13 -- ठंडे पानी के लिए तरस रहे 800 छात्र मयूरहंड प्रतिनिधि। एक ओर जहां सरकारी स्कूलों में सुविधाओं के विस्तार का दावा किया जाता है, वहीं फुलांग हाई स्कूल की बदहाल स्थिति इन दावों की पोल खोल रही है। स्कूल में लगा वाटर कूलिंग सिस्टम पिछले करीब सात महीनों से खराब पड़ा है। स्थिति यह है कि यह सिस्टम एक माह भी सही ढंग से काम नहीं कर सका, जिससे यहां पढ़ने वाले करीब 800 छात्र भीषण गर्मी में भी ठंडा पानी पीने का सपना सपना ही रह गया। स्कूल में लगे इस वाटर कूलिंग सिस्टम की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मात्र एक महीने के भीतर खराब हो जाने के कारण छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। स्कूल में तैनात शिक्षक गोपाल कुमार सिंह और छात्र बताते हैं कि यह सिस्टम जब से लगा है, तब से अक्सर खराब ही रहता है। इसके कारण बच्चों को इसका कोई लाभ नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.