फुलहर से प्राप्त अभिलेखयुक्त बौद्ध देवी तारा की प्रतिमा मिथिला ललित संग्रहालय को किया गया सुपुर्द
मधुबनी, जून 1 -- हरलाखी,एक संवाददाता। जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण फुलहर ग्राम स्थित बागतड़ाग पोखर की उड़ाही के दौरान प्राप्त मिथिलाक्षर अभिलेखयुक्त खण्डित बौद्ध देवी तारा की प्रतिमा तथा कैथी लिपि में अभिलेख उत्कीर्ण एक धातु निर्मित पुरावशेष को शोध, संरक्षण एवं सुरक्षण के उद्देश्य से सौराठ स्थित मिथिला ललित संग्रहालय को सुपुर्द कर दिया गया। प्रतिमा एवं पुरावशेष के प्राप्त होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्त्विक महत्व को देखते हुए सुरक्षित संरक्षण की पहल की। इसी क्रम में श्री सीताराम जी भगवान समिति के सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रविशंकर पटेल तथा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के प्राचीन भारतीय इतिहास, पुरातत्त्व एवं संस्कृति विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.