सिमडेगा, फरवरी 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी फुलसुंदरी देवी ने कई वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर उन्होंने बैलेट पेपर में स्थित अपने चुनाव चिंह बेंच छाप में लोगों से मुहर लगाने की अपील की। मौके पर उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे केवल चुनाव के समय ही नहीं जीत के बाद भी जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को भी गिनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...