गढ़वा, जनवरी 5 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा मनोज प्रसाद और सचिव निभा रंजना लकड़ा के मार्गदर्शन में पीएलबी अरविंद तिवारी ने प्रखंड अंतर्गत कैलान पंचायत के फुलवार गांव स्थित प्राकृतिक गर्म कुंड का निरीक्षण किया। यह गर्म कुंड प्रकृति की गोद में चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर अवस्थित है। जहां का प्राकृतिक एवं मनोरम दृश्य पर्यटकों को सहज ही आकर्षित करता है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गर्म कुंड के जल से चर्म रोग, कुष्ठ रोग, फोड़ा-फुंसी जैसी कई बीमारियों में लाभ मिलता है। साथ ही यह स्थल आस्था का केंद्र भी है। मान्यता है कि देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालु सच्चे मन से आराधना करते हैं तो उनकी मन्नतें पूरी होती हैं। यहां छठ महापर्व धूमधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.