पटना, जुलाई 1 -- बाल्मी स्थित पुलिस कॉलोनी में तीसरे मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी मजदूर काम बंद कर ठेकेदार से मुआवजा की मांग की। हालांकि पुलिस ने समझाकर शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी अवर निरीक्षक दिवाकर कुमार ने बताया कि संतोष कुमार (20), पिता छोटेलाल चौहान जो मूल रूप से ऊपरपूरा का निवासी था। वह देवेंद्र प्रसाद के मकान में काम कर रहा था। सोमवार की शाम अचानक काम के दौरान अनियंत्रित होकर तीसरी मंजिल से गिर गया। आनन-फानन में इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मजदूर के मौत की सूचना मिलते ही वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने ठेकेदार भरत राय से मुआवजा की मांग की। हालांकि मजदूरों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ...