सोनभद्र, जनवरी 4 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी गांव में रविवार को दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक जनवरी को फुलवारी बाजार में कुछ लोगों ने शराब पीकर आपस में लड़ाई झगड़ा कर लिया। इसी बात को लेकर रविवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे लोगों को कोतवाली ले आई। कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मिठाईलाल, कमलेश, विन्धाचल निवासी करसोता, विमलेश निवासी करसोता समेत पांच का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...