मऊ, दिसम्बर 2 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंर्गत मझवारा बाजार स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रांगण में दो दिवसीय धनुष यज्ञ मेले के पहले दिन मंगलवार को फुलवारी का मंचन किया गया। फुलवारी के मेले में कलाकारों की मनमोहक गीत व नाटक की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया व पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के नारे व तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंचन के दौरान भगवान राम व अनुज लक्ष्मण द्वारा जनकपुर नगर दर्शन एवं फुलवारी प्रसंग का मंचन किया गया। जिसमें जनकपुर पहुंचे राजा राम व भाई लक्ष्मण दोनों ने गुरु विश्वामित्र से राजा जनक की फुलवारी देखने का अनुरोध किया। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाते ही दोनों राजकुमार फुलवारी देखने पहुंचते हैं, जहां उनकी मुलाकात जनक दुलारी माता जानकी से होती है व मनमोहक संवाद की प्रस्तुति होती है। उक्त लीला का मंचन स्थानीय कलाका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.