फुलवाड़ी सड़क को डिगरी और हंसा बैठीं क्रमिक अनशन पर
बागेश्वर, अगस्त 12 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। फुलवाड़ी-खाईंधार सड़क संघर्ष समिति का सांकेतिक क्रमिक अनशन बुधवार को 20वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर 66 वर्षीय डिगरी देवी और 43 वर्षीय हंसा देवी अनशन पर बैठीं। संघर्ष समिति ने कहा कि सड़क निर्माण शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले का संज्ञान लेकर जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की। साथ ही 21 अगस्त को प्रस्तावित आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए ग्रामवासियों और प्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू, संरक्षक चरण सिंह बघरी, सचिव करम सिंह, उपाध्यक्ष शेर सिंह दानू समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.