गोपालगंज, फरवरी 11 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर से बुधवार की सुबह श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में लगभग 5100 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर हाथी-घोड़ा एवं बैंड-बाजे के साथ भक्ति गीतों और जयकारों के बीच नगर भ्रमण करते हुए आगे बढ़े। कलश यात्रा फुलवरिया, माड़ीपुर, छत्तु बथुआ, बिरसा बथुआ सहित दर्जनभर गांवों से होकर बथुआ बाजार स्थित बरैठा पोखरा पहुंची, जहां विधि-विधान से जल भरकर श्रद्धालु पुनः महायज्ञ स्थल हनुमान मंदिर परिसर लौटे। मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। महायज्ञ के यजमान के रूप में वीरेंद्र राय, गुड्डू राय, नरसिंह साह उर्फ सेठ जी, समोज साह तथा कमलेश राय ...