गोपालगंज, अप्रैल 6 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार टोला अलगटपुर गांव निवासी मोहन प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार 29 मार्च को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। घटना के बाद किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए किशोर की मां इंदु देवी ने फुलवरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी । लगातार 9 दिनों तक की गई खोजबीन के बाद पुलिस ने किशोर को सीवान नगर स्थित बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया। उसे सोमवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और दरोगा संजय प्रसाद ने पुलिस बल के साथ तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान किशोर के मोबाइल का लोकेशन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मिला। जिसके बाद पुलिस वहां प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.