मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- मीनापुर। फुलवरिया में तीन दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। बूढ़ी गंडक के संगम घाट से जल लेकर श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे। आचार्य गणेश पांडेय ने विधि-विधान के साथ यज्ञ शुरू कराया। यजमान मनमोहन दासजी महाराज ने बताया कि महामृत्युंजय मंत्र से हवन होगा। संगीतमयी शिवकथा का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर विधायक अजय कुमार, मुखिया हरिश्चंद्र सहनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...