हजारीबाग, फरवरी 10 -- चौपारण, प्रतिनिधि। बेलाही पंचायत के फुलवरिया में आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने मुख्य पुजारी मुंशी यादव सहित अन्य श्रद्धालुओं को कलश सौंपकर यात्रा को रवाना किया। विधायक ने कहा कि भक्ति और उत्साह से भरे इस वातावरण में सम्मिलित होकर मन अत्यंत प्रसन्न है। कहा ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल गांव में भक्ति का संचार होता है, बल्कि यज्ञ से वातावरण का शुद्धिकरण भी होता है। कलश यात्रा में 501 महिलाओं एवं कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर गांव का भ्रमण किया। यज्ञ समिति के संरक्षक सह ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष सुधीर सिंह, अध्यक्ष दीपू सिंह, सचिव सुरेश सिंह और कोषाध्यक्ष मुंशी यादव ने मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर स्थानीय मुखिया म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.