गोपालगंज, मई 7 -- फुलवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के जटहां गांव से एक महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान चंद्र गोखली देवी पति राधेश्याम सिंह निवासी जटहां गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार चंद्र गोखली देवी बुधवार की सुबह खाना खाने के बाद घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। महिला के अचानक लापता होने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। महिला के पति राधेश्याम सिंह ने गुरुवार को फुलवरिया थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। अपर थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक उसका कहीं पता नहीं चल पाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.