कोडरमा, जनवरी 28 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच के फुलवरिया में संचालित सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर मनाया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक झांकी,गीत एवं देशभक्ति अभिभाषण प्रस्तुत कर सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया। समारोह की शुरुआत फुलवरिया पंचायत के मुखिया संजय कुमार मेहता ने झंडोतोलन कर सलामी दी। इसी उपलक्ष्य में इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.