गोपालगंज, अप्रैल 15 -- फुलवरिया। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के माड़ीपुर टोला भरपटिया गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें गांव निवासी दिलीप राम का पांच वर्षीय पुत्र आशीष कुमार मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार आशीष अपने साथियों के साथ छत पर खेल रहा था। इसी दौरान छत पर रेलिंग नहीं होने के कारण वह असंतुलित होकर अचानक नीचे जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही अचेत हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यह भी पढ़ें- अररिया : हड़िया के पास हादसे में युवक जख्मी वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.