गोपालगंज, अप्रैल 5 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की देर शाम वाहन जांच अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए ले जाए जा रहे तीन मवेशियों को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार भी किया। जबकि , चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिरसा बथुआ गांव के समीप बथुआ-मीरगंज सड़क पर दारोगा अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वैन को रोका गया। जिसमें मवेशियों को बेरहमी से लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान चालक मवेशियों को नीचे उतारकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान श्रीपुर थाना क्षेत्र के पांडेय परसा टोला घासीचक गांव निवासी मुन्ना आलम और मोहम्मद राजा के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष कुंदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.