गोपालगंज, फरवरी 12 -- फुलवरिया। स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में 16 फरवरी को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों और मोहल्लों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बीडीओ सह पंचायत समिति की ईओ पूजा कुमारी ने बताया कि बैठक की सूचना सभी माननीय सदस्यों को भेज दी गई है। बैठक के दौरान षष्ठम वित्त आयोग तथा पंद्रहवीं वित्त आयोग की शेष राशि को विभिन्न विकास मदों में खर्च करने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रखंड प्रमुख रानी देवी ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की जाएगी। इसमें पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर रचनात्मक सुझाव देने की अपील की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.