गोपालगंज, अप्रैल 24 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड परिसर में शुक्रवार को आयोजित शिविर में अनुमंडल क्षेत्र के सात प्रखंडों से आए 420 दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। उपकरण पाते ही लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद लाभुकों को क्रमवार बुलाकर सहायक उपकरण दिए गए। अपने संबोधन में सांसद ने बताया कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से यह उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 47,20,904 रुपए की लागत से इन उपकरणों का वितरण किया गया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने यह भी कहा कि जो दिव्यांगजन अभी इस योजना से वंचित रह गए हैं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.