गोपालगंज, मई 6 -- फुलवरिया। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र व जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव मंगलवार की देर रात अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीण युवाओं और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। तेज प्रताप यादव बुधवार की सुबह अपने आवास पहुंचे ओर कार्यकर्ताओं और ग्रामीण युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा भी की। तेज प्रताप पूरे समय देहाती अंदाज में नजर आए।

ग्रामीणों के साथ मुलाकात उन्होंने गांव की गलियों में पैदल और साइकिल से भ्रमण किया व ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। भ्रमण के दौरान उन्होंने फुलवरिया स्थित पंच मंदिर और रजिस्ट्री कचहरी परिसर के समीप स्थापित मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसी दौरान रजिस्ट्री...