गोपालगंज, फरवरी 24 -- फुलवरिया। एक संवाददाता। आसन्न जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से फुलवरिया प्रखंड में प्रखंड स्तरीय जनगणना कोषांग का गठन किया गया है।जनगणना कोषांग में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रभारी बीडीओ कुमार प्रशांत ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुमि प्रिया, बीडब्ल्यूओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीनिवास शर्मा, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शोभा कुमारी तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त 40 सहकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.