गोपालगंज, मार्च 21 -- फुलवरिया। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय का पवित्र पर्व ईद मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों में धार्मिक आयोजन के साथ-साथ कई स्थानों पर मेलों का भी आयोजन किया गया।छत्तू बथुआ, माड़ीपुर, सवनही पत्ती, भगवानपुर, कुंवर बथुआ, पैकौली बदो, पैकौली नारायण, चुरामन चक भटवलिया, संग्रामपुर रायमल, संग्रामपुर गोपाल, बथुआ बाजार, रामपुर और पकड़ी श्याम सहित कई गांवों की मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...