वाराणसी, जनवरी 6 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। नगर निगम फुलवरिया फोरलेन के पास सिटी फॉरेस्ट पार्क विकसित करने जा रहा है। इसके लिए कैंटोंमेंट बोर्ड की लगभग 30 एकड़ खाली जमीन चिन्हित की गई है। निगम जल्द ही पार्क का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजेगा। अधिकारियों के अनुसार यह पार्क सभी वर्ग के लोगों के लिए सुविधाजनक होगा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शहर में एक बड़े पार्क की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। फुलवरिया फोरलेन से सटे कैंटोमेंट बोर्ड क्षेत्र की खाली जमीन पर पार्क बनाने की योजना बनाई जा रही है। यह भूमि वर्षों से जंगल और झाड़ी से ढकी हुई है। बोर्ड की सहमति मिलने के बाद लगभग 30 एकड़ जमीन पर सिटी फॉरेस्ट पार्क बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि अतिप्राचीन शहर होने के बावजूद आज तक ऐसा कोई बड़ा पार्क नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.